संकल्प यात्रा- आज नीमगांव, छिड़गांव, जामन्याखुर्द व हसनपुरा जाएगी

 

अनोखा तीर, हरदा। जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिये भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि यह यात्रा 23 दिसम्बर को हरदा विकासखण्ड के ग्राम नीमगांव से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम छिड़गांव व दोपहर 4 बजे धनगांव पहुंचेगी। इसके अलावा संकल्प यात्रा 23 दिसम्बर को ही खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम खुदिया से प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगी तथा दोपहर 1:30 बजे ग्राम जामन्याखुर्द व दोपहर 4 बजे हसनपुरा पहुंचेगी।

72 Views

Leave a Reply