सभी अधिकारी कर्मचारी अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं : कलेक्टर

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के अद्यतनीकरण के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 6 से 22 जनवरी तक इस मतदाता सूची के संबंध में नाम जोड़ने व नाम कटवाने की कार्यवाही होगी तथा मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने व परिवारजनों के नाम इस अभियान के तहत हरदा जिले की मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वा लें। उन्होने सभी एसडीएम को निर्देश दिये है कि उनके क्षेत्र के सभी अधिकारी कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएं यह सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी कर्मचारियों को 10 जनवरी तक यह प्रमाण-पत्र जिला कार्यालय में जमा कराना होगा कि ”उनके कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों के नाम हरदा जिले की मतदाता सूची जुड़वा लिये गये है, कोई नाम जोड़ना शेष नहीं है। इस प्रमाण-पत्र के साथ सभी जिला अधिकारियों को अपने अधिकारी कर्मचारियों के नाम जुड़वाने के लिये दिये गये आवेदन का रिफरेंस नम्बर या एपिक नम्बर जमा कराना होंगे।

167 Views

Leave a Reply