विधानी को मिला भारत गौरव सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ व्यवसायिक व्यक्तियों सहित स्थानीय सुरजीत बजाज शोरूम संचालक सुरेश विधानी को भारत गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। विश्व मानवाधिकार परिषद जिलाध्यक्ष अरूण सोनी ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करेंगे और जहां भी मानव अधिकारों का उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाने का काम करें। डॉ.रमेश गौतम सीनियर एडवोकेट उच्चतम न्यायालय , प्रसून गोस्वामी राष्ट्रीय संयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि अधिकतर मामले महिला उत्पीड़न, बच्चों का शोषण, एफआईआर दर्ज न होना, न्याय में विलम्ब किए जाने आदि के होते हैं जो अधिकतर मामले पुलिस विभाग से संबंधित होते हैं।उन मामलों को हल करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यरत सदस्य व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!