अनोखा तीर, हरदा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए प्री-नेशनल कोचिंग कैंप के बाद शुक्रवार को प्रदेश स्तीय टीम का चयन हुआ है। जिसमें हरदा की 5 बेटियों ने बाजी मारी है। 17 साल आयु वर्ग की बालिका प्रतियोगिता का ये आयोजन बिहार के छपरा में आगामी 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक खेल महाकुंभ के रूप में संपन्न होने जा रहा है। इसको लेकर बालिका वर्ग की फुटबॉल खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। बता दें कि इससे पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से फुटबॉल खिलाड़ी यहां प्री नेशनल कोचिंग कैंप का हिस्सा रहीं। कैंप 18 तारीख से प्रारंभ होकर शुक्रवार 22 दिसंबर को समाप्त हुआ है। इस बीच खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस मौके पर मध्यप्रदेश दल के चयनित खिलाड़ियों को किट भी प्रदान किए। इस अवसर पर के कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय अंपायर जगदीश शर्मा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल, जिला क्रीडा एवं कल्याण निरीक्षक भीम सिंह विशेला, मध्यप्रदेश दल के जनरल मैनेजर रामनिवास जाट, कोच राजेश बिलिया एवं सलमा खान सहित अन्य खेल हस्तियां मौजूद रहीं। मप्र दल के प्रबंधक रामनिवास जाट ने बताया कि 17 वर्षीय बालिका फुटबॉल टीम में जिले से जिन 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ, उनमें प्रतिष्ठा जैन सेंटमेरी स्कूल, त्रिशा ठाकुर, खुशी राजपूत एवं रौनक जाट महर्षि विद्या मंदिर तथा कर्णिका कैथवास हरदा स्कूल ऑफ एजुकेशन शामिल हैं।
Views Today: 2
Total Views: 92

