कांग्रेस का धरना प्रर्दशन आज

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार केन्द्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला किया है। आश्चर्यजनक रूप से संसद के दोनों सदनों से 142 सांसदो को निलंबित कर दिया गया है, केन्द्र की भाजपा सरकार का यह घिनौना कृत्य है। भाजपा सरकार के विरोध में हरदा जिला स्तर पर स्थानीय घंटाघर पर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हम सभी का यह दायित्व है कि लोकतंत्र के इस अपमान के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने विरोध प्रदर्शन को प्रभावी बनाने हेतु कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

99 Views

Leave a Reply