सुशासन दिवस पर आज अधिकारी कर्मचारी लेंगे शपथ

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 23 दिसम्बर को शनिवार व 24 दिसम्बर को रविवार का शासकीय अवकाश होने से सुशासन दिवस की शपथ 22 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से सभी शासकीय कार्यालयों में दिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को 22 दिसम्बर को अपने-अपने कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ लेने के निर्देश दिए हैं।

74 Views

Leave a Reply