नगर में कुल 35 वार्ड भाजपा ने 18 तथा कांग्रेस ने 17 वार्ड जीते, फिर भी कांग्रेस आगे

schol-ad-1

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत हरदा सीट पर संपन्न मतगणना दौरान नगर के कुल 35 वार्डो में से अधिकांश यानि 18 वार्ड में भाजपा का कब्जा रहा। यहां दल ने मुख्य विपक्षी कांग्रेस से बढ़त बनाए रखी। जबकि कांग्रेस केवल 17 वार्डो में बेहतर प्रदर्शन कर पाई है। हालांकि, भाजपा ने एक दम पीछे रहने के बावजूद कांग्रेस ने नगर में ज्यादा वोट हासिल किए हैं। चुनाव परिणाम पर नजर डाले तो कुल 35 वार्डो में कांग्रेस ने प्राप्त कुल वोट के आधार पर 1100 वोट की बढ़त बनाने में सफलता प्राप्त की है। कांग्रेस की इसी बढ़त ने भाजपा की लीड़ पर खासा असर डाला। दरअसल, मतगणना दौरान अंदर और बाहर नतीजों पर पैनी नजर जमाए बैठे लोगों ने ये आसार जताए थे कि शहरी क्षेत्र से तस्वीर साफ हो जाएगी। यही कारण रहा कि भाजपा को शुरू के राउंड में मिल रही बढ़त पर कांग्रेस पूरी तरह शांत चित थी, वहीं इन सबके बीच कुछ जानकार दोनों दलों को मिल रहे मतों की रफ्तार तथा पूर्वानुमान का आंकलन कर रहे थे। यहां यह भी बताना होगा कि जानकारों ने मतगणना दौरान तथा उससे एक दिन पहले तक हंडिया बेल्ट के भाजपा को कुल 7 हजार लीड़ की आवश्यकता पर जोर दिया था। विजयपथ पर आगे निकलने के लिए जरूरी था। किंतु , शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने तक भाजपा 5 हजार से थोड़ी ज्यादा बढ़त जुटा सकी, जो आगे चलकर कड़ी टक्कर में तब्दील हो गई।

फेक्ट फाइल….

कुल वार्ड — 35

मतदान केन्द्र — 63

डाले गए वोट — ५१,३६३

कांग्रेस को मिले — 26083

भाजपा को मिले — २४,९८३

नोटा व अन्य — २९७

कांग्रेस को लीड़ — 1100

Views Today: 2

Total Views: 42

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!