हरियाली ने ओढ़ी कोहरे की चादर….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

क्षेत्र में करीब 8 दिनों से मौसम की बेरूखी बरकरार है। आसमान में घने बादल तो कुछ समय के लिए चिलचिलाती धूप भी खिल रही है। हालांकि, मौसम लगातार छाये रहने की वजह से लोगों को सुबह और रात में ठंड का अहसास हो रहा है। इन सबके बीच सुबह के समय खेतों के अलावा हाइवे पर खुले में कोहरा दिखाई दे रहा है। लेकिन, कुछ समय बाद कोहरा पूरी तरह छंट भी रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक क्षेत्र में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान १९ डिग्री रहा। वहीं अगले चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान ओर नीचे खिसकने का अनुमान है। इस लिहाज से अधि. तापमान २३ डिग्री तथ न्यून. तापमान 13 डिग्री टच होने के आसार है।

77 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!