सप्लाई चाबी टूटी, शहर में जल वितरण बाधित

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में मंगलवार को सुबह के समय पेयजल वितरण नही हो सका। जिसके चलते लोगों को खासी असुविधाओं से गुजरना पड़ा। हालांकि, देर शाम को पेयजल व्यवस्था बहाल हो गई थी। क्योंकि पेयजल वितरण में आई रूकावट को दूर कर दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसका कुछ वार्डो में ही असर रहा। वहीं शेष वार्डो में हर रोज की तरह पेयजल व्यवस्था दुरूस्त थी। दरअसल, सिविल लाइन स्थित नपा के जल वितरण केन्द्र पर पानी खोलने की चाबी टूट गई थी। जिसके चलते वार्ड क्रमांक १, २ एवं ८ यानि टंकी मोहल्ला, गोलापुरा और खेड़ीपुरा की तरफ पानी डायवर्ट नही हो सका। जिस वजह से इन इलाकों में पानी की किल्लत रही। इस बीच शाम को नई चाबी तैयार होते ही पेयजल वितरण बहाल कर दिया गया। शहरवासियों के मुताबिक शाम को सवा 5 बजे के आसपास नल आ गए थे।

हैंडपंप से भरा पानी

सुबह के समय नल नही आने के कारण लोगों को असुविधाओं से गुजरना पड़ा। जिससे निजात पाने के लिए लोगों ने यहां वहां से अपनी व्यवस्था बनाई। कोई निजी जलस्त्रोत तो कोई हैंडपंप से पानी भरते हुए नजर आए।

पानी व्यर्थ नही बहाया

शहर के एक हिस्से में नल नही आने के कारण लोग सचेत दिखे। उन्होंनें पानी को जरा व्यर्थ नही बहने दिया। इस दौरान लोग आवश्यकता अनुसार पानी का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। बहरहाल, शाम को भरपूर पानी मिल गया।

Views Today: 2

Total Views: 16

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!