अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने हरदा जिले कि दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि यह जीत सच्चाई की जीत हैं। धनबल, बाहुबल के सामने जनता सबसे बड़ी ताकत होती है। इस चुनाव परिणाम ने यह तय कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी हर सुख दुख में जिले के नागरिकों के साथ खड़ी रहेगी और जनहित के लिए सड़कों पर हमेशा आवाज उठाते रहेंगे। जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने जिले की सभी माताओं बहनों, व्यापारी, किसान, मजदूर बंधुओं और सभी समाज के सामाजिक बंधुओं का हरदा जिले के दोनों विधानसभा सीटों पर डॉ.रामकिशोर दोगने और अभिजीत शाह को विजयश्री दिलवाने हेतु मतरूपी आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया है। साथ ही जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं समस्त कांग्रेसजनों को बधाई प्रेषित की।

