बादलों के बीच निकली धूप, किसानों को मिली राहत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मसनगांव। मावठे की बारिश के बाद बादल छाने से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रविवार को बादलों के बीच धूप निकलने से किसानों को राहत मिली है। पिछले 8 दिनों से खराब मौसम का असर क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। जिसमें किसानों को फसल के खराब होने की चिंता सता रही थी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद जहां किसानों ने राहत की सांस ली है, वहीं किसान फसल के बचने के लिए खेतों में पहुंचने लगे हैं। रविवार के दिन मौसम साफ होते ही किसान सोमवार से खेतों में खड़ी चने की फसल में दबाव का स्प्रे करना शुरू करेंगे।

ठंड हुई गायब

बादल छटने के बाद निकली धूप से ठंड बढ़ने की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन मौसम में वापस तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा है। वैसे नवंबर माह से ठंड की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस वर्ष दिसंबर माह लग चुका है परंतु अच्छी सर्दी की कमी महसूस की जा रही है। मावठे की बरसात होने से ठंडी बढ़ाने के आसार दिखाई दे रहे थे, लेकिन बादलों के कारण सर्दी लगभग गायब सी बनी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अच्छी ठंड पड़ सकती है, जो फसलो के लिए लाभदायक बनेगी। लेकिन फिलहाल जिस प्रकार मौसम बना हुआ है, उसे रबी सीजन की फसलों में उठाओ कमजोर बना हुआ है।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!