अनोखा तीर, मसनगांव। विधानसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए रविवार के दिन सुबह से ही ग्रामीणजन टीवी और मोबाइल से चिपके रहे। प्रात: 8 बजे मतगणना शुरू होने के साथ ग्रामीणों ने अपने घरों में टीवी और मोबाइल चालू किया, जो शाम तक चलते रहे। अंतिम परिणाम जानने तक लोगों में उत्सुकता बनी रही। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ग्रामीणों ने खूब अतिशबाजी की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आरके दोगने की जीत पर कांग्रेसियों ने पटाखे छोड़े, तो भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल की हार के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा बनी रही।
84 Views

