अनोखा तीर, हरदा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के लिए मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि मतगणना केन्द्र पर केवल जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी पास धारक ही प्रवेश कर सकेंगे। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा। मतगणना केन्द्र में मोबाइल और केलक्यूलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ मतगणना कार्य के लिए तैनात कर्मचारी ही केलक्यूलेटर का उपयोग कर सकेंगे। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मतगणना केन्द्र में सभी व्यवस्थाएँ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित रहें।
289 Views



