विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरूकता रैली  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में जन जागरूकता रैली व शपथ का आयोजन किया गया। यह जागरूकता रैली शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जिला अस्पताल में संपन्न हुई। रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा, जिला एड्स अधिकारी डॉ.जेके चौरे, काउंसलर संजय ढाका सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी व विद्यार्थीगण उपस्थित थे। जागरूकता रैली के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने एड्स के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई।

Views Today: 2

Total Views: 292

Leave a Reply

error: Content is protected !!