खेतों में जल भराव होने पर किसान पानी निकासी की व्यवस्था करें

 

अनोखा तीर, हरदा। रबी मौसम वर्ष में गेहूं, चना, मक्का, मसूर, सरसों एवं मटर फसल की बोनी कृषकों द्वारा की गई है। सहायक संचालक कृषि अखिलेश पटेल ने किसानों को सलाह दी है कि यदि असामायिक वर्षा से खेतों में जल भराव की स्थिति बनती है तो किसान भाई तुरन्त जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यदि चना फसल की पत्ती हल्के लाल रंग की दिखाई दे एवं फसलों में कीट-व्याधि के राकेथाम हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, कोलीपुरा के वैज्ञानिकों से संपर्क कर अनुशंसित फंफूदनाशी औषधि एवं कीटनाशक औषधि का उपयोग करें। शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा कृषकों की फसलों का निरीक्षण किया गया एवं कृषको को समसामायिक सलाह दी गई।

160 Views

Leave a Reply