मतगणना से पूर्व मॉकड्रिल संपन्न कलेक्टर व एसपी ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिए आगामी 3 दिसम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इससे पूर्व शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ मतगणना स्थल का दौरा कर वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री गर्ग ने मतगणना कार्य में संलग्न होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग का भी जायजा लिया और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ करें। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, रिटर्निंग अधिकारी हरदा आशीष खरे, रिटर्निंग अधिकारी टिमरनी महेश बड़ोले, संयुक्त कलेक्टर केसी परते व सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने हरदा व टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्षों में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Views Today: 4

Total Views: 122

Leave a Reply

error: Content is protected !!