अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मण्डी प्रांगण में शनिवार 2 दिसम्बर को कृषि उपजों का घोष विक्रय बंद रहेगा। सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक बारिश होने के कारण व्यापारियों द्वारा क्रय की गई कृषि उपज भीगने से 2 दिसम्बर को मण्डी प्रांगण में कृषि उपजों का घोष विक्रय बंद रहेगा। उन्होने किसानों से अपील की है कि शनिवार को मण्डी प्रांगण में अपनी उपज विक्रय हेतु नहीं लाएं।
119 Views

