स्कूली बच्चों ने किया सिटी थाने का भ्रमण  

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा शहर के विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 6वी से कक्षा 8वीं ं के बच्चों को सिटी कोतवाली थाने का भ्रमण कराया गया। जहां थाना के प्रभारी एआर खान द्वारा बच्चों को कानून के बारे में बताया। वहीं अपराध से कैसे बचा जा सकता है यह भी समझाया। बच्चों को थाने में बाल सुधार गृह और कण्ट्रोल रूम भी दिखाया गया। स्कूल संस्थापक डॉ.आरके दोगने ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्था में हम बच्चों के भविष्य के लिए ऐसे विजिट कराते रहेंगे एवं स्कूल प्राचार्य देव सोनी द्वारा बच्चों का भ्रमण में पूरा सहयोग करते हुए सिटी थाना प्रभारी को धन्यवाद व्यक्त किया।

187 Views

Leave a Reply