पैसे नहीं दिए तो यहां दूसरों को बैठा दूंगा, फुटपाथ माफिया सरेआम कर रहे सौदे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इंदौर- स्मार्ट सिटी क्षेत्र यानी शहर के ह्रदय स्थल राजबाड़ा क्षेत्र की सड़कें-फुटपाथ के सरेआम सौदे हो रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारियों और अमले की भी इसमें भागीदारी है। क्षेत्र के व्यापारियों ने यहा आरोप लगाते हुए प्रमाण के बतौर वीडियो जारी कर दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति फुटपाथ पर दुकान लगाने वाली महिला से 450 रुपये वसूली करते नजर आ रहा है। साथ ही प्रतिदिन दुकान लगाने के लिए जगह देने की बात भी कर रहा है।

राजबाड़ा क्षेत्र में वर्षों पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और गोपाल मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए स्थाई दुकानदारों को हटा दिया गया था। इनकी दुकानें तोड़कर हेरीटेज रोड बनाया गया। इन दुकानदारों को गोपाल मंदिर काम्प्लेक्स में शिफ्ट किया गया। दुकानें देने के लिए इनसे स्मार्ट सिटी कंपनी ने लाखों रुपये लीज ली। इसके बाद हेरीटेज रोड यानी राजबाड़ा गोपाल मंदिर रोड पर फुटपाथ पर दुकानें सजने लगी।

इसका विरोध व्यापारियों ने किया। आरोप लगाया गया कि कुछ माफिया निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करवा रहे हैं। पल्ला झाड़ता रहा। व्यापारी अतिक्रमण हटाने की मांग करते रहे लेकिन निगम कान बंद कर बैठा हुआ है।
किसी ओर को दे दूंगा
व्यापारियों ने गोपाल मंदिर रोड का एक वीडियो जारी किया है। इसमें एक व्यक्ति एक महिला से साढ़े चार सौ रुपये की वसूली करने पहुंचा है। वह महिला से कहता है कि दुकान लगानी हो तो हर फोन कर देना। साढ़े चार सौ रुपये लगेंगे। अगर फोन नहीं किया तो जगह दूसरे को दे दूंगा।
व्यापारियों ने एक फोटो भी जारी किया, जिसमें वसूली करने वाली यही व्यक्ति निगम के रिमूवल अधिकारियों के साथ चाय पर बैठा नजर आ रहा है। क्षेत्र में सैकड़ों दुकानें इस तरह लगाई जाती है। यानी हर दिनों लाखों रुपये की वसूली क्षेत्र के फुटपाथ सड़कें बेच कर हो रही है। नगर निगम के लोग और माफिया इससे कमाई कर रहे हैं।
96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!