कुछ दिन पूर्व आप पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शिवकुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

सेमरी हरचंद – बीते कुछ दिन पहले ग्राम ऊमरखेड़ी निवासी आम आदमी पार्टी के शिवकुमार पटेल ने अपने लोकसभा संयुक्त सचिव के पद से अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर पार्टी को अलविदा कह दिया था और कांग्रेस का हाथ थामने की घोषणा की थी। सोमवार को वह सिवनी मालवा में अजय पटेल के समर्थन में आ गए। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवकुमार पटेल को चुनावी सभा के दौरान मंच से दुपट्टा पहना कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर आप के ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, जितेंद्र पटेल, रिंकू पटेल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पटेल ने बताया कि आज सोहागपुर विधानसभा और मध्य प्रदेश 15 सालो से विकाश के लिए तरह रहा है। सोहगपुर और मध्य प्रदेश के भविष्य हित में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल व रणवीर सिंह पटेल की किसान हितैषी सोच और कमल नाथ की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आज में कांग्रेस परिवार का हिस्सा बना हू। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शिव कुमार सोहागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे हैं।

136 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!