अनोखा तीर, इटारसी। आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। जिला पुलिस कप्तान डॉ. गुरुकरन सिंह के निर्देश पर सिटी पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध हथियार रखने वालों की धड़पकड़ कर रही है। जिसके अंतर्गत रविवार को एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव बुंदेला के कुशल नेतृव्य में पुलिस ने अवैध कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेहरागांव नदी के पुल पर बैठे तीखड़ निवासी शुभम यादव को देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में एएसआई अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक चौहान, आरक्षक हरीश डिगरसे, राजेश पंवार, गजेर्न्द एवं जयप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
85 Views

