अनधिकृत रूप से अवकाश पर रहने वाली प्राथमिक शिक्षक निलंबित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

सेमरी हरचंद – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम एसएस रावत द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कांगती रंगपुर शंकुल केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरीहरचंद विकासखंड सोहागपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, शाला में श्रीमती शांति ठाकुर प्राथमिक शिक्षक संस्था से बिना कोई अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पायी गयी। वर्तमान में विधानसभा निर्वाचन 2023 की आचार संहिता लागू है। निर्वाचन के कारण अवकाश स्वीकृति पर रोक है।

जिस पर सिविल सेवा (आचरण नियम) नियम 1965 के नियम 1.2.3 के विपरीत होने के कारण कदाचरण की श्रेणी में आने के फलस्वरूप श्रीमती शांति ठाकुर प्राथ.शिक्षक शासकीय प्रा.शा. कांगती रंगपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में प्राथ.शिक्षक शासकीय प्रा.शा. कांतीरंगपुर श्रीमती शांति ठाकुर का निलंबन पश्चात मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोहागपुर निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता की पात्रता होगी।

96 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!