पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हिन्दवी स्वराज पुस्तक का विमोचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। छत्रपति शिवाजी महाराज के द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज के 350 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गिरीश जोशी द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिंदवी स्वराजÓ का विमोचन आज विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉ. केजी सुरेश, मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ.विकास दवे, भोपाल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश सेठी, विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ.अविनाश वाजपेई एवं अर्चना प्रशासन के मुख्य कार्यकारी ओमप्रकाश गुप्ता के हाथों संपन्न हुआ। विमोचन के बाद गिरीश जोशी ने पत्रकारिता एवं जन संचार के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से शिवाजी महाराज के समय संचार व्यवस्था पर पीपीटी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में हिंदवी स्वराज की अवधारणा एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर डॉ.विकास दवे का साश्वत उद्बोधन हुआ। तत्पश्चात डॉ.राजेश सेठी ने वर्तमान परिपेक्ष में हिंदवी स्वराज की प्रासंगिकता पर अपना प्रभावशाली उद्बोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. केजी सुरेश ने की।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!