पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का निधन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

इटारसी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सरताज सिंह का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सरताज सिंह केंद्र में मंत्री रहने के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी मंत्री रहे हैं। उन्होंने 2018 में कांग्रेस ज्वाइन की थी लेकिन बाद में वे फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।

सरताज बाबू जी के नाम से पहचाने जाने वाले सरताज सिंह लंबे से बीमार चल रहे थे। वे 5 बार के सांसद, 2 बार के विधायक थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट सिवनी मालवा (जिला नर्मदापुरम) से टिकट नहीं मिलने पर वे भाजपा को कांग्रेस में चले गए थे। टिकट अधिक उम्र का हवाला देकर काटा गया था। कांग्रेस ने उन्हें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के सामने नर्मदापुरम से लड़ाया था। सीतासरन शर्मा राजनीति में सरताज सिंह के शिष्य हैं। सरताज सिंह यह चुनाव हार गए थे। बाद में भाजपा में उन्होंने वापसी कर ली। विधानसभा चुनाव हारने के बाद वे नर्मदापुरम और प्रदेश राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहे। बाद में कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने कहा था- सिंधिया का BJP में जाने का फैसला सही है।

2018 के विधानसभा चुनाव के बाद सरताज सिंह ने कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के BJP में जाने के कदम को सही बताया था। उन्होंने कहा था कि वे सिंधिया के साथ हैं। तब लगने लगा था कि वे भी जल्द BJP में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने तत्काल वापसी नहीं की। तीन साल पहले हुए उप चुनाव के बाद भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित BJP के किसान सम्मेलन में उन्होंने पार्टी में वापसी की थी।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!