केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कार्यालय में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे केंद्रीय विद्यालय हरदा की प्राचार्य राकेश शर्मा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं श्रीमती अनिला बजाज ने कार्यक्रम का संचालन किया। दुर्लभ सुनेरिया द्वारा बैठक के विचार बिंदुओं को समिति सदस्यों के समक्ष रखा गया। जिसमें प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों एवं नामित अध्यक्ष केसी परते सयुंक्त कलेक्टर ने विशेष ध्यान देकर सभी बातों को सुना और विद्यालय की गतिविधियों में आ रही समस्याओं के निवारण हेतु उचित मार्गदर्शन दिया। बैठक में विद्यालय की प्रमुख गतिविधियों, शैक्षिक गतिविधियों और विद्यालय में होने वाले सभी क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई एवं वर्तमान भवन जिसमें विद्यालय संचालित हो रहा है, उनकी मरम्मत पर भी चर्चा हुई।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

error: Content is protected !!