उमराह के लिए जायरीन रवाना, करेंगे सजदा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के जब्बार खान, जैबुन बी, बिल्किस बी एवं कचरू खां निवासी खातेगांव शनिवार को पवित्र शहर मक्का मदीना की यात्रा पर रवाना हुए। इस रूहानी सफर की शुरूआत पर सामाजिक बंधुओं के साथ ही रिश्तेदारों एवं नगरवासियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं मुंह मिठाई कराकर सभी का इस्तकबाल किया। इस मौके पर नगर के समाजसेवी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मदीना जाने वाले जायरीनो को विदा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमराह के लिए सभी यात्री हरदा से ट्रेन के जरिये मुंबई पहुचेंगे। जहां से फ्लाइट में सवार होकर मक्का मदीना पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मुस्लिम व्यक्ति की ये दिली ख्वाहिश है कि जीवन में एक दफा जरूर मक्का मदीना की यात्रा कर वारगाहे इलाही में सजदा कर दीदार करें।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

error: Content is protected !!