कृषि मंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप…. जिले के हम्माल व तुलावटियों के हितार्थ लिया फैसला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय समेत खिरकिया, टिमरनी एवं सिराली स्थित कृषि उपज मंडियों में कार्यरत हम्माल एवं तुलावटियों के हितार्थ प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पॅैसला लिया है, जो उनके जीवन में खुशियों का संचार करेगा। साथ ही यह अहसास दिलाएगा कि ये सरकार अंतिम व्यक्ति में खड़े व्यक्ति की पहले सोचती है। इसी उद्देश्य से हाल ही में प्रदेश सरकार ने अपनी महत्वपूर्ण बैठक दौरान विभिन्न बिन्दूओं पर सहमति बनाई है। इस बात से प्रसन्न हम्माल एवं तुलावटियों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि कमल पटेल को उनके जन्मदिवस के मौके पर सम्मानित किया। साथ ही उनके प्रयासों की सराहना कर उन्हें हम्मालों के हितार्थ बताया गया। इस मौके पर सभी हम्मालों ने कृषि मंत्री श्री पटेल का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। संगठन के प्रदेश संयोजक अनिल वैध ने बताया कि हम्माल एवं तुलावटी लंबे समय से अपनी प्रमुख मांगों को उठा रहे थे। जिन्हें पूरा करने का क्षेत्रीय विधायक ने भरोसा दिलाया था। इस बाबत आदेश भी जारी हो चुका है। जिसके तहत चक्र पद्धति से कार्य होने के चलते बीओटी कांटो पर भी सभी तुलावटियों को कार्य मिलेगा। मंडी पारिश्रमिक एकत्रित कर सभी को लाभान्वित करेगी। जिससे भ्रम का वातावरण नही रहेगा। इसके अलावा भी फैसले में कई महत्वपूर्ण बिन्दू हैं। कृषि मंत्री का सम्मान करते समय संगठन के पदाधिकारी एवं हम्माल-तुलावटी संघ के अध्यक्ष समेत अन्य हम्माल मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

error: Content is protected !!