राजनीतिक पारा बढ़ा…. बाजार बंद को मिला समर्थन, कांग्रेस गदगद  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 सोशल मीडिया पर वायरल आरोप-प्रत्यारोप से संबंधित एक पोस्ट ने हरदा का राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। एक दिन पहले जहां सत्तारूढ़ दल के एक युवा नेता ने कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ प्रकरण कायम कराए जाने के बाद मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। क्योंकि, उसी दिन याने शुक्रवार देर रात कांग्रेसियों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर कार्रवाई पर सवाल उठाये। इतना ही नही, कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बाजार बंद का आह्वान किया। जिसे उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिला है। यही वजह है कि कांग्रेस नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभी गदगद दिख रहे हैं।

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कद्दावर मंत्री कमल पटेल के कथित पोस्टर के मामले में क्षेत्र का राजनीतिक पारा बढ़ गया है। मामले में पटेल समर्थक युवा नेता सुभाष शर्मा की रिपोर्ट पर जहां पुलिस ने पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने के विरूद्ध आईटी की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है। जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने उसी रात सिविल लाइन थाना पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही वहां मौजूद पुलिस अफसरों के समक्ष मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी रखा। इसी दिन पूर्व विधायक डॉ दोगने ने कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद का आह्वान कर दिया। परिणामस्वरूप दूसरे दिन यानि शनिवार को मुख्य बाजार घंटाघर समेत अन्य इलाकों में दुकानें बंद दिखाई दी। वहीं हर रोज की तुलना में शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ दिखा। इसी से मिलती-जुलती तस्वीर विधानसभा क्षेत्र के खिरकिया तहसील मुख्यालय से भी सामने आई हैं। जिसे कांग्रेस नेताओं सहित जागरूक लोगों ने हरदा बंद के साथ शुमार कर सोशल मीडिया पर वायरल की है। हालांकि, कांग्रेस का ये बंद आंदोलन दोपहर 12 बजे तक बुलाया था। जिसे भरपूर या यू कहें कि उम्मीद अनुरूप समर्थन मिला है। यही कारण है कि कांग्रेस नेताओं के साथ साथ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गदगद नजर आ रहे हैं।

पूर्व संध्या में की थी अपील

बंद को लेकर पूर्व विधायक डॉ दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इसकी पूर्व संध्या में व्यापारी, दुकानदार सभी से बंद को सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया था। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये भी आह्वान की खबर की। जिसे अनेकों लोगों ने स्वीकार किया, वहीं बंद के चलते एक दोपहर अपने प्रतिष्ठान व दुकानों को बंद रखा।

कांग्रेस ने व्यक्त किया आभार

पूर्व विधायक डॉ दोगने पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के बंद को अपेक्षाकृत परिणाम मिले। सुबह से बाजार क्षेत्रों में दुकानें बंद रही। जो दोपहर 12 बजे के बाद धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गई थी। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ दोगने एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने व्यापारी तथा दुकानदारों का आभार जताया गया। साथ ही उनके सहयोग के प्रति आत्मीयता भी व्यक्त की।

 

धुंआ उठा तो अब दूर तलक जाएगा

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले क्षेत्र में आरोप-प्रत्यारोप की चिंगारी को हवा मिली है। जो कि प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण महकमा कृषि विभाग का दायित्व संभाल रहे कृषि मंत्री कमल पटेल से जुड़ा है। इसीलिये धुंआ दूर तलक उठने की बात कही जा रही है। वहीं जिस शख्स मतलब डॉ दोगने पर आरोप लगा है, जो इसे अब जमकर भुना रहे हैं। यहां के राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सबसे जरूरी यह कि इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड कॉन ? किस मकसद से तथ्यहीन बातों से विवाद को हवा दी ? उसी की जुबानी दूध का दूध और पानी का पानी संभव है। यही बिन्दू संभ:वत पुलिस कार्रवाई में भी मददगार साबित होंगे। किंतु इन सबके बीच मामला दूसरी दिशा में मुड़ना स्वत: विचारणीय पहलु में तब्दील हो गया है। इसकी मुख्य वजह राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने को है। दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने वाली है। तत्पश्चात पार्टियों के भरोसेमंद सेनापति चुनावी रण में उतरने के साथ ही अपने अपने राजनीतिक जौहर का लोहा मनवाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

error: Content is protected !!