अपने स्टाफ के साथ सीएम ने खिंचवाई तस्वीर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज स्मार्ट सिटी में पौधरोपण के बाद सीएम ने अपने स्टाफ के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी तथा वहां निरंतर सेवाएं देने वाले जनसंपर्क विभाग के अधिकारी सहित निचले स्तर पर कार्यरत लगभग सभी कर्मचारी उपस्थित थे। बतौर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी सफलताओं में हर कदम अपने अपने स्तर पर सेवाएं प्रदान करते हुए सहभागिता निभाने वाले स्टाफ के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। उनका मानना है कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरे सेवाकाल को सफलता दिलाने में हमारे हर कर्मचारी की अहम भूमिका रही है। सबने मिलकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश की स्थापना में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है। अपने प्रदेश के मुखिया और जिनके सानिध्य में इतने दिनों से सेवाएं प्रदान कर रहे थे उनके साथ इस यादगार पल को कैमरे में कैद कराने दौरान सभी उत्साहित नजर आ रहे थे।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!