महिलाओं ने की महालक्ष्मी की पूजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सुख समृद्धि, यश एवं वैभव की कामना लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने हाथी पूजा की। इस दिन व्रत रखकर महालक्ष्मी की विशेष आराधना की गई। जानकारी के अनुसार हर साल की तरह इस साल भी हाथी पूजा भक्तिभाव के साथ मनाई गई। धार्मिक स्थलों पर महिलाओं ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर इसकी कथा भी सुनी। इधर स्थानीय गोलापुरा स्थित गौसांई मंदिर में हाथी पूजा का क्रम देर शाम तक चला। इस बीच महिलाओं ने पूजा स्थल पर विधिपूर्वक अर्चना कर कथा सुनी। पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि इस पूजा का खासा महत्व है। महिलाएं व्रत रखकर कठोर आराधना करती है। जिसके प्रतिफल स्वरूप माता महालक्ष्मी उन्हें खुशहाल जीवन का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!