जिला कांग्रेस का हरदा बंद आज

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल के इशारे पर भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते सिविल लाइन थाने में पूर्व विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने के विरुद्ध झूठी शिकायत की गई। बिना जांच के राजनीतिक दबाव में सिविल लाइन थाना हरदा द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया हैं, जो कि न्यायोचित नहीं हैं। जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज 7 अक्टूबर 23 को 12 बजे तक हरदा शहर बंद किया जाएगा एवं न्यायहित में आगे किसी भी कार्यकर्ता पर एफआईआर न हो एवं पूर्व विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने के विरुद्ध षडयंत्र पूर्वक गलत तरीके से हुई झूठी शिकायत की जांच कर खात्मे की कार्यवाही की मांग की जाएगी।

106 Views

Leave a Reply