अनोखा तीर, हरदा। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर ईकाई द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर नारी तू नारायणी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रियंका दुबे दुर्गावाहिनी एवं लिशिका काले छात्रा प्रमुख, राजेश दीक्षित नगर अध्यक्ष, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बहनों को पढ़ाई लिखाई के साथ शारीरिक मानसिक रूप से दक्ष बनने हेतु प्रेरित किया गया। नारी के अंदर नारायणी रूप के दर्शन होते हैं इस विषय पर बृहद रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वर्तमान महिला सशक्तिकरण एवं बहनों को आगे बढ़ाने में क्या-क्या बाधाएं आती हैं उन पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही अभाविप द्वारा चलाए जा रहे मिशन साहसी ऋतुमति अभियान जैसे अभियानों से जुड़कर महिला सशक्तिकरण में सेवा करने के लिए बहनों को प्रेरित किया।
108 Views

