महर्षि ज्ञान पीठ की बालिकाओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

अनोखा तीर, हरदा। खेलों एमपी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में अयोजित हुई। जिसमे भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व कर हरदा जिले के महर्षि ज्ञान पीठ हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में स्कूल की सिद्धिका विश्नोई, दिव्यांशी राजपूत, मीनाक्षी रायखेरे, कशिश राठौर, वेदिका मौर्य शामिल हैं। संस्था की चार बेटियां जयपुर में नेशनल लेबल पर खेल रही है। संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने बेटियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!