होलीफेथ कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। होलीफेथ महाविद्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे रंगोली और क्ले मॉडलिंग विधाएं संपन्न कराई गई। रंगोली में महाविद्यालय की छात्रा पायल चौहान तथा क्ले मॉडलिंग में हरदा डिग्री कॉलेज की छात्रा ख़ुशी जाधव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रंगोली में द्वितीय स्थान हरदा डिग्री और तृतीय स्थान एलबीएस महाविद्यालय ने प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में द्वितीय हरदा आदर्श और तृतीय स्थान एलबीएस महाविद्यालय ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती नीतू ठाकुर, सुनीता जैन और सुलेखा गुर्जर रही। इस अवसर पर प्राचार्य नीरजा डाले ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा उत्सव के विभिन्न रंग हमारे जीवन की विविधताओं की तरह है। इसमें हर रंग हमें एक संदेश देता है। अत: विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास हेतु इसमें अवश्य शामिल होना चाहिए। युवा उत्सव प्रभारी गणेश मांदुलकर और अन्य सभी महाविद्यालयीन स्टाफ ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर और शुभकामनाएं दी।

Views Today: 2

Total Views: 176

Leave a Reply

error: Content is protected !!