झोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी अध्यापकों ने जीत का परचम लहराया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार झोन स्तरीय डाइट स्तरीय खेलकूद एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन खरगोन में किया गया। प्रतियोगिता में हरदा, खण्डवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 200 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व डाइट स्तर पर खेल एवं साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को झोन स्तर के लिए चयन किया था। साहित्यिक प्रतियोगिता में कविता लेखन में रूपेश कावरे ने प्रथम, निबंध लेखन में पवन कुशवाहा ने द्वितीय, तात्कालिक भाषण में रुपेश लोधवाल द्वितीय, वाद- विवाद में नेहा पुरी गोस्वामी द्वितीय, लघुकथा लेखन में हरिओम सैनी द्वितीय, व्यंग्य लेखन में जय बरखडे द्वितीय, कहानी वाचन में योगेश मालवीया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार खेल भाला फेंक में मनोज इवने द्वितीय, जय बड़खडे ने बैडमिंटन में द्वितीय, ऋतु नायक बैडमिंटन में द्वितीय एवं काजल सोलंकी ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय, रामकुमार ने कैरम में तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही अन्य विधाओं में भी सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डाइट की ओर से शिक्षक जितेन्द्र पटेल, संजय वर्मा और शिक्षिका गुलाब उइके प्रतिभागी छात्र अध्यापक के साथ संरक्षक एवं कोच के रूप में साथ रहे। हरदा डाइट के प्राचार्य अजय कुम्हारे एवं व्याख्याता महेश गुप्ता, मनोज जैन, सुरेश पाटिल ने सभी प्रतिभागियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

error: Content is protected !!