कमल पटेल के पोस्टर मामले में पूर्व विधायक पर एफआईआर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने ने अपनी फेसबुक आईडी से कृषि मंत्री कमल पटेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक पोस्टर को पोस्ट किया था। जिसमें ऊपर के हिस्से में लिखा था 70 प्रतिशत लाओ, काम कराओ। मंत्री पटेल की फोटो के नीचे करप्शन पटेल लिखा गया था। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने डॉ. आरके दोगने के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पूर्व विधायक डॉ. दोगने ने मंत्री कमल पटेल की छवि को धूमिल करने और उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से पोस्ट किया है। जिससे मंत्री पटेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। सुभाष शर्मा की शिकायत पर धारा ४६९ के तहत पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने के खिलाफ मामला कायम किया है।

मेरा पोस्टर से लेना-देना नहीं : दोगने

इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. आरके दोगने ने कहा कि जब वे बाजार से निकल रहे थे तो उन्हें जगह-जगह यह पोस्टर लगे दिखाई दिए। जिसके बाद उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी से उसे पोस्ट किया है। लेकिन इस पोस्टर से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हमने जो पोस्टर पोस्ट किया है उसमें मंत्री पटेल का नाम नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी घबरा गए है कि मेरे ऊपर आरोप लगाया है। जो भ्रष्टाचार करता है उसे कितना डर रहता है। उन्होंने कहा कि पोस्टर में करप्शन पटेल लिखा था ना कि कमल पटेल। उनको तकलीफ हो गई और अपने चमचों से एफआईआर करा दी। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देर शाम को सिविल लाईन थाने का घेराव किया।

Views Today: 2

Total Views: 168

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!