निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित 14 कर्मचारियों को नोटिस जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल संचालन के लिए जिले में 15 व 30 सितम्बर तथा 1 अक्टूबर को मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर 14 कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। सूचना पत्र का जवाब संतोषप्रद न होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा के शिक्षक अभिषेक यादव व कमलेश कुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिराली के शिक्षक अशोक परते व रामौतार रावत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारूवा के शिक्षक रेवाराम कलमे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष उइके, शिक्षक महेन्द्र सिंह लोंगरे, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी हरदा प्रतापसिंह धुर्वे, सहायक ग्रेड-3 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग हरदा मनीष गायकवाड़, भारतीय स्टेट बैंक टिमरनी के क्षेत्र अधिकारी अजय यादव, सेंट्रल बैंक रहटगांव के कृषि विकास अधिकारी सुरेन्द्र लाम्बे, कैनरा बैंक श्री वासुदेव पाटिल, स्वास्थ्य विभाग के निखिल यादव तथा विनोद बावसकर शामिल है।

Views Today: 2

Total Views: 80

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!