कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के खेड़ीपुरा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुबह महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर में प्रथम दिवस की कथा का वाचन पंडित विद्याधर उपाध्याय द्वारा किया गया। उन्होंने कथा सुनाते हुए कहा कि श्राद्ध पक्ष में कथा सुनने वाले भक्त अपनों की आत्मा की शांति के लिए लाभ कमाते है। प्रथम दिवस उन्होंने धुंधकारी का प्रसंग सुनाते हुए राजा परीक्षित के जन्म एवं कलयुग के आगमन की कथा सुनाई और भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान भक्तों की जीवन के हर मार्ग पर परीक्षा लेते हैं। पितृ पक्ष में हो रही कथा में महाराज ने बताया कि अपने पूर्वजों और पितरों के प्रति तर्पण से वंश वृद्धि होती है। इससे परिवार में उनका आशीर्वाद बना रहता है। हमें माता-पिता वृद्ध जनों का सम्मान हमेशा करना चाहिए। कथा में सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।

131 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!