एलबीएस के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अंतर्गत आज महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूकता के उद्देश्य से उन्मुखीकरण कार्यक्रम भी कराया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थी वेदांत विश्नोई, अभिषेक खोरे, हर्ष गुर्जर, मृदुल जोशी, अनिल विश्नोई और शिक्षिक हर्षा जायसवाल, शिक्षक दिनेश मेहरा, इरशाद खान, सुदर्शन गौर ने रक्तदान कर जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ डॉ. हरनंद सिंह पटेल से प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। जिला चिकित्सालय, हरदा के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.तुषार गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ब्लड बैंक और रक्तदान से संबंधित समस्त जानकारी दी गई।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!