आंदोलन को विराम… संवाद एवं विश्वास के आधार पर धरने का समापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। किसानों की प्रभावित फसलों का विधिवत सर्वे तथा वर्ष 2022 की खरीफ फसल नुकसानी की बीमा राशि की मांग को लेकर जारी किसान कांग्रेस का धरना छठवें दिन बुधवार को खत्म हुआ। इससे पहले धरनास्थल पर संयुक्त कलेक्टर केसी परते एवं एसडीएम आशीष खरे आंदोलनरत किसानों से मिलने पहुंचे थे। इस मौके पर एसडीएम श्री खरे ने सीधे प्रमुख बिन्दूओं पर चर्चा कर सार्थक संवाद की शुरूआत की। साथ ही मांग से जुड़ी प्रक्रियाधीन कार्रवाई से अवगत भी कराया। जिससे किसान ंसंगठन एवं प्रशासन के मध्य बेहतर विमर्श साबित हुआ। इस दौरान आरजीपीआरएस के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने खिरकिया ब्लाक का एक मुद्दा ध्यान आकर्षण में लाए। वहीं करीबी क्षेत्र ऊड़ा के किसानों की समस्या को भी अधिकारी के समक्ष रखा। कहा कि किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। जिस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने जारी प्रेसनोट में कहा कि अधिकारियों से स्पष्ट किया है कि जिले के तीनों ब्लाक में पटवारियों को तत्काल सर्वे का आदेश दे दिया है। वहीं खरीफ 2022 की फसल बीमा राशि आगामी दिनों में किसानों में खाते में डाले जाने की जानकारी प्रदान की है। इन सबके अलावा किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। श्री विश्नोई ने बताया कि आखिरी दिन पुन: सद्बुद्धि यज्ञ कर धरने का समापन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता हेमंत टाले, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई, किसान कांग्रेस संगठन मंत्री चंद्रशेखर पटेल, उमाशंकर विश्नोई, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सारण, शिवनारायण बांके, ब्रजमोहन बेनीवाल, राम इनानिया, रामदास बाबूजी, संजय अग्रवाल, दिनेश दुगाया, जितेन्द्र सेंगवा, विनोद कालीराणा सहित अन्य किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

error: Content is protected !!