ग्राम कनारदा में चोरी की वारदात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। निकटवर्ती ग्राम कनारदा में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। फरियादी की रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम किया है। थाना प्रभारी सिविल लाईन संतोष चौहान ने बताया कि कनारदा निवासी विक्रांत पिता श्रीराम जोशी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गांव का ही राजकुमार चोरी की नियत से उसके घर में घुस गया था, इस दौरान राजकुमार ने मौका पाकर छोटे बच्चे के चांदी के जेवर तथा ६ हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। टीआई श्री चौहान ने बताया कि मामला कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द ही हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा करेंगे।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!