अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सदस्यों ने कृषि मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन रक्तदान किया। युवा ने संदीप पटेल ने कहा कि हमारे रक्तदान से किसी का जीवन बच सकता है, इसलिए सभी युवाओं ने रक्तदान किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि कृषि मंत्री पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने 21 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर बसंत राजपूत, अवनीश आचार्य, ललित पटेल, सौरभ तिवारी, अंकित सोमानी, कलश राठी, सुयोग सोनी, शुभम इवने, कुंवर सिंह सानिया, दीपेश विश्नोई, योगेन्द्र पटेल, यशपाल राजपूत, रोहित लाठी रोहित सोनकर, हरिओम तोमर, विजेश गोल्या, शैलेंद्र टाडा आयुष रात्रे अन्य कार्यकर्ता और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
91 Views

