
अनोखा तीर, हरदा। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में समाज का महिला मंडल विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर समाजिक एकता पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में बुधवार को समाज के नौनिहालों के लिये सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर 4 साल के बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप, महाराजा अग्रसेन की वेशभूषा तथा चंद्रयान 3 समेत अन्य विषयों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा फैंसी ड्रेस कॉम्पिटशन में भी छोटे-छोटे बच्चों ने अपना जलवा बिखेरा है। साथ ही डांस भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष दीपा बंसल की मौजूदगी में मंडल की सदस्यों ने प्रतियोगिताओं में अपनी सहयोगी भूमिका निभाई।
121 Views

