आदर्श महाविद्यालय में हुई युवा सारथी प्रशिक्षण कार्यशाला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। एनईपी युवा सारथी के प्रशिक्षण हेतु शासकीय आदर्श में प्राचार्य विजय अग्रवाल के निर्देशन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ.महेंद्र सिरोही द्वारा किया गया। इनके द्वारा युवा सारथी योजना की रूपरेखा विषय पर प्रकाश डाला गया। डॉ. अनीता बिरला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विस्तृत जानकारी दी एवं युवा सारथी की भागीदारी का विस्तार से वर्णन किया। डॉक्टर कृष्ण कुमार सातनकर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में प्रमुख रूप से डॉ.सोनाली ठाकुर, डॉ.हमना परवीन, डॉ.गुरप्रीत कौर गांधी, डॉ.राजेंद्र नागले, डॉ.अंजली जिझौतिया, डॉ.तोताराम पटेल, संदीप कुंभकार उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कला संकाय, विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। कार्यशाला का संचालन डॉ.धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया तथा आभार डॉ. महेंद्र सिरोही ने माना। कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्राचार्य विजय कुमार अग्रवाल ने समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।

Views Today: 6

Total Views: 110

Leave a Reply

error: Content is protected !!