कलश यात्रा निकालकर करेंगे कथा का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। श्राद्ध पक्ष में खेड़ीपुरा जोशी मोहल्ले में संगीतमय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन रखा गया है। कथा की शुरुआत आज बुधवार को कलश यात्रा निकालकर की जाएगी। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कथावाचक पंडित विद्याधर उपाध्याय के श्रीमुख से किया जाएगा। कलश यात्रा खेड़ीपुरा से बड़ा मंदिर होते हुए वापस जोशी मोहल्ले भगवा चौक पहुंचेगी। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!