अनोखा तीर, हरदा। अभिभाषक संघ नरसिंहगढ़ के सदस्य प्रभूलाल नागर एवं उनके पुत्र को उपद्रवी लोगों ने अर्धनग्न कर मारपीट की। यह घटना दिल दहला देने वाली होने के साथ निन्दनीय है। जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उक्त घटना की निष्पक्षता से जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। ताकि इस प्रकार की घटना की पुर्नावृत्ति न हो। जिला अधिवक्ता संघ ने इस दिशा में उचित कार्यवाही करते हुए एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की है।
182 Views

