अनोखा तीर, हरदा। केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा हिंदी के महत्व को बताते हुए कविता, भाषण, गीत, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप राठौर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा, श्रीमती प्रियंका सुमन साकेत एवं सुश्री अपर्णा लोधी द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलेश तांबूलकर ने किया एवं प्राचार्य राकेश शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
70 Views

