प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रतीकात्मक कुंड में छोड़ी आहुतियां, बोले….

 

अनोखा तीर, हरदा। इस साल मौसम की बेरूखी के चलते कई इलाकों में प्रभावित फसलों को लेकर किसान कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को ५वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदेश सरकार को विपक्ष की मांगों के संबंध में बेपरवाह करार दिया। साथ ही किसानों की इस दुख की घड़ी में सरकार की कथनी और करनी को भी मापा गया। इतना ही नही, संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध मुखर होने का अपना संकल्प भी दोहराया है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि ऐसे वक्त पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रदेश के मुखिया का इस बाबत कुछ ना बोलना कई कयासों को बल देता है। उन्हें संकट की इस घड़ी में किसानों को अविलंब राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है। वहीं बीमा क्लेम की संपूर्ण कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने कहा कि धरने के 5वें दिन हवन में आहुतियां छोड़कर प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की है। इस मौके पर आरजीपीआरएस के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सारण, एडवोकेट अनिल जाट, किसान नेता राम इनानिया, इकबाल अहमद, दिनेग दुगाया, पवन दुगाया, शशांक विश्नोई, किसान कांग्रेस हरदा ब्लाक अध्यक्ष राजनारायण स्याग, विनोद विश्नोई, संजय अग्रवाल, गगन अग्रवाल, दिलीप ठाकुर, करण चौधरी, जितेन्द्र सेंगवा, प्यारेलाल कोरकू, श्यामलाल, रामेश्वर, सखाराम, मनोहरी, राधेलाल एवं अभिषेक चोयल समेत अन्य किसान तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

error: Content is protected !!