निर्वाचन संबंधी पत्रकार वार्ता आज  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को होगा। जिले के हरदा और टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार कर ली गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से पत्रकार वार्ता 4 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। पत्रकार वार्ता को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग संबोधित करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!