अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी स्कूल खेल मैदान में किया गया। जिसमें हरदा नर्मदापुरम एवं बैतूल की टीम ने भाग लिया। पहला मैच बालक वर्ग का हरदा एवं बैतूल के बीच खेला गया। जिसमें हरदा ने बैतूल को 19-01 से हराया। जिसमें अनमोल के 6 और ऋषि परसाई ने 5 गोल किए। दूसरा मैच बालिका वर्ग का हरदा विरुद्ध बैतूल के बीच हुआ। जिसमें हरदा ने बैतूल को 10-0 से शिकस्त दी। जिसमें शिवानी एवं नंदनी ने 5-5 गोल किए। इसके पश्चात बालक वर्ग में हरदा विरुद्ध नर्मदापुरम के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें हरदा 22 गोल के मुकाबले नर्मदापुरम के 14 गोल किए। इस प्रकार हरदा की टीम विजेता बनी। जिसमें ऋषि परसाई ने 8 गोल किए। अनमोल मालवीय ने पांच गोल किए। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में हरदा विरुद्ध नर्मदापुरम में 17-01 से हरदा विजेता रहा। जिसमें तानिया जैन ने ६ गोल और शिवानी करोड़े ने ४ गोल किए। जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि इस प्रकार दोनों ही वर्ग में हरदा विजेता नर्मदापुरम उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के पूर्व सहायक संचालक डीएस रघुवंशी, जिला परियोजना समन्वयक ओएस महाजन, प्राचार्य जेपी प्रजापति, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डीके साहू ने टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पीसी पोर्ते, राजेश बिलिया, विनोद उपाध्याय, नीरेंद्र सेवारिक व ऑफिशियल के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कोच विकास पांडे, हिमांशु धुर्वे, गौतम विश्वकर्मा, प्रतीक शर्मा, मनोज राजपूत, नर्मदापुरम से अरविंद शर्मा, विनोद साहू , बैतूल से बलदेव अरोरा आदि उपस्थित थे।

